नैनीताल के धारी में पाँच गाँव मिलकर करते हैं धार्मिक कार्यों का आयोजन

धारी के चौखुटा में आजकल श्रीमद् देवी भागवत महापुराण ज्ञानमयी कथा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। पहाड़ी गाँवों में आजकल चैत्र नवरात्र धूमधाम से मनाई जा रही हैं। हर गाँव में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। 

चौखुटा में आयोजित  श्रीमद् देवी भागवत कुछ खास है। इस गाँव में आयोजित होने वाले कार्यक्रम ग्रामीण एकता की मिसाल है। यहाँ के आयोजनों को पाँच गाँवों क्रमशः चौखुटा, गजार, मझेड़ा, पोखराड़ व झाजर द्वारा मिलकर आयोजित किया जाता है। 

कभी यह पाँचों गाँव एक ही ग्राम पंचायत चौखुटा में ही आते थे। लेकिन समय के साथ साथ नये परिसीमन के बाद यह गाँव पाँच गाँवों में विभाजित हो गए। समय बिता परिस्थितियां बदली लेकिन पाँचों गाँव के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और युवाओं के सहयोग से धार्मिक कार्यों को एक साथ आयोजित करने का निर्माण लिया गया। इसके बाद से पाँचों गाँवों में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों को साथ मिलकर आपसी सहयोग से आयोजित किया जाता है। 

five-villages-organize-religious-functions-together-in-dhari-of-nainital-1

यह कार्यक्रम सम्पूर्ण क्षेत्र में सामाजिक एकता की मिसाल है। चौखुटा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण ज्ञानमयी कथा यज्ञ का आयोजन 22 मार्च 2023 से कथावाचक पं. श्री तारा दत्त जोशी जी के ब्यासत्व में किया जा रहा है। कथा यज्ञ की पूर्णाहुति व भंडारा 30 मार्च 2023 को होगा।

श्रीमद् देवी भागवत महापुराण ज्ञानमयी कथा यज्ञ में पाँचों गाँवों व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों द्वारा श्रीमद् देवी भागवत कथा का रसपान किया जा रहा है। 

five-villages-organize-religious-functions-together-in-dhari-of-nainital-2

वही आज चौखुटा में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा भी शामिल हुए, इस दौरान वह उपस्थित जनता से भी मिले। उन्होंने इस आयोजन के लिए संयुक्त मन्दिर कमेटी चौखुटा को शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment